फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को राहत, आज से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले दस माह से बंद पैसेंजर गाड़ियों को रेलवे ने चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार से छह पैसेंजर गाड़ियां अपने निर्धारित समय से चलेंगी। इन गाड़ियों के बंद होने से दैनिक यात्री को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

एक दिसंबर 2017 को मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों को पटरी की मरम्मत के लिए रद्द किया गया था। शुरुआत में एक माह के लिए रद्द की गई थीं, लेकिन लगातार निरस्तीकरण की तिथि बढ़ती गई। बरेली मुरादाबाद पैसेंजर, मुरादाबाद- बरेली पैसेंजर, चंदौसी मुरादाबाद पैसेंजर, मुरादाबाद चंदौसी पैसेंजर और चंदौसी-ऋषिकेश,ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर रद्द गई थी। पैसेंजर गाड़ियां बंद होने से दैनिक यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। शनिवार से ये गाड़ियां अपने निर्धारित समय से दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें