फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने निकाली कलशयात्रा,आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के सीमांत श्यामपुर भूड़ी गांव में सोमवार की शाम को भक्तों ने परंपरागत कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के साथ ही झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। कलश यात्रा का उद्घाटन भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रजापति ने फीता काटकर और झांकी कलाकारों को तिलक करके किया। यह कलश यात्रा श्यामपुर भूड़ी गांव के शिव मंदिर से शुरू होकर सभी प्रमुख मार्गों पर होती हुई वापस शिव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में शामिल बालिकाएं, महिलाएं और अन्य ग्रामीण जयकारे लगाते चल रहे थे। झांकियों में शिव पार्वती दरबार के अलावा भारत माता की झांकी का दृश्य दिखाकर देश प्रेम का संदेश दिया गया। राधा कृष्ण की झांकी और वासुदेव देवकी से संबंधित प्रसंग भी झांकियों के जरिए दर्शाया गया। शोभा यात्रा निकालने में श्रीमद् भागवत कमेटी अध्यक्ष निरंजन सिंह, किशनपाल मौर्य, मनोहर मौर्य, मदनपाल मौर्य, जयपाल मौय आदि का सहयोग रहा। शोभा यात्रा और झांकियों का प्रदर्शन देखने श्यामपुर भूड़ी के अलावा अहमदाबाद कसौरा, कमालपुर चंदौरा, पीपली, पालनपुर आदि से भी अनेक ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें