फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव का बजा बिगुल, पहले दिन 47 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बार चुनाव का बिगुल बज गया है। पहले ही दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों के लिए 47 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया। सुबह से शाम तक कचहरी में चुनावी माहौल बना रहा। प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ अपने साथी व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बार सभागार में पहुंचे और उन्होंने पर्चे दाखिल किए। बार अध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए चार चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया हैं। शनिवार को भी नामांकन पर्चे दाखिल किए जाएंगे। जबकि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल खन्ना, मुख्तार अहमद, संदीप खन्ना, संजय सोनी, सीपी उपाध्याय, ओमपाल, रमेश सिंह आर्य, कपिल विश्नोई, विशाल कांत मौजूद रहे। कचहरी में जहां चुनावी माहौल बन गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

अध्यक्ष पद के लिए...
विनय कुमार कौशिक, आदेश श्रीवास्तव, अजयवीर सिंह त्यागी, अमीरुल हसन जाफरी
महासचिव पद के लिए
अजय कुमार, अतुल सोती, अभिषेक भटनागर, सुनील कुमार विश्नोई
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मधुरानी चौहान, रामवीर सिंह त्यागी, राकेश जौहरी

उपाध्यक्ष
अभिनव गुप्ता, मुकेश भारद्वाज, अंजार हुसैन, वीर सिंह राणा

कोषाध्यक्ष के लिए
आशीष उपाध्याय, राकेश कुमार चौहान,

संयुक्त सचिव के लि ए
सौरभ चक्रवर्ती, दानवीर सिंह यादव, चंद्रवीर सिंह, सतीश चंद्र, अजय कुमार, राज कुमार सिंह राघव, कपिल गुप्ता, आशुतोष शर्मा, वैभव अग्रवाल और खलील अहमद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें