फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कई इलाकों में भरा रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जहां क्षेत्र में गन्ना और धान की सैकड़ों बीघा फसल गिर गई थी वहीं कई इलाकों में दूसरे दिन भी बारिश का पानी भरा रहा।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश होने से अनेक किसानों के खतों में खड़ी गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई। जिन किसानों की बासमती धान की अधिक लंबाई वाली फसल थी वह फसल भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जमीन पर बिछ गई। किसानों का मानना है कि गन्ने और धान की जो फसल गिर गई है उससे उत्पादन घट जाएगा। उधर बिलारी नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति, गन्ना विकास परिषद, स्योंडारा सहकारी संघ, डाकघर आदि कार्यालयों के सामने बुधवार की शाम की तेज बारिश का पानी बृहस्पतिवार को दिन भर जमा रहा। सहसपुर गांव के ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र के बाहर दिन भर बारिश का पानी जमा रहा। पानी होने से जहां मरीजों को समस्या आई वहीं संक्रामक रोग फैलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें