फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकर्स कमेटी की बैठक में मुद्रा लोन और किसान को लोन देने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शुक्त्रस्वार को ठाकुरद्वारा ब्लाक कार्यालय में बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुद्रा लोन के तहत बेरोजगारों को लोन देने पर विशेष जोर दिया गया। ब्लाक कार्यालय में हुई बैठक में मुद्रा लोन पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें समूह गठन और किसानों को ऋण देने पर विचार किया गया। बैठक में जिला ऋण बैंक के प्रबंधक महेश प्रसाद ने कहा कि किसानों को लोन देने में प्राथमिकता दी जाए। उनके लोन को अधिक न लटकाया जाए। बकाया ऋण की वसूली पर भी विशेष जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अगस्त माह में स्वच्छता माह मनाया जाएगा। इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को भी सूचीवद्ध किया जाएगा। बैठक में एडीओ समाज कल्याण नरेश सिंह, एडीओ पंचायत शिव प्रकाश सक्सैना, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें