बिलारी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बिलारी क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित माध्यमिक स्कूलों की एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक रामरतन इंटर कालेज बिलारी के प्रधानाचार्य एचके सोलंकी और राजकीय स्कूल सरथल के प्रधानाचार्य धनेन्द्र कुमार शर्मा को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि बिलारी क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित स्कूलों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट भेज दी जाए। याद रहे कि समय समय पर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि बिलारी क्षेत्र में कई स्कूल कालेज विभाग से मान्यता लिए बगैर ही बिना रोकटोक संचालित हो रहे हैं।