पालिथीन बैग लेकर आने वाले मुलाकातियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसकी शुरुआत रविवार से हो गई। जेल प्रबंधन ने मिलाई को पहुंचने वालों से पालिथीन बैग लेकर उनको सामान रखने के लिए कपड़े के थैले दिए। अब उन्हें प्रतिबंधित पालिथीन नहीं दिया जाएगा।
जेल में पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। रविवार को पॉलिथीन की थैलियां लेकर पहुंचने वालों को जेल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उनकी मिलाई पर रोक लगा दी गई है। जेल अधिकारियों ने मिलाई के लिए पहुंचने वालों से पहले पालिथीन लेकर जमा कर लीं। उसके बाद उनका सामान कपड़े के थैलों में रखवा दिया गया। उसकेबाद ही जेल में मिलाई करने की अनुमति मिल सकी। इसकेसाथी ही जेल प्रबंधन ने जेल केसामने वाली दुकानों पर पालिथीन रखने, बेचने और पालिथीन के थैलों में रखकर सामान बेचने पर रोक लगा दी है।
...