फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानूसन की रिमझिम फुहारों ने गर्मी से त्रस्त जनमानस को राहत दी। हालांकि कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज गई है। इसके बाद शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
पिछले एक सप्ताह से लोग चिलचिलाती धूप और भीषण उमस से बेहाल हो रहे थे। बार-बार आसमान में बादल छाने के बाद बिना बरसे ही चले जा रहे थे। बुधवार को भी शहर के कुछ ही इलाकों में फुहार आईं। गुरुवार सुबह से हवा की गति बहुत धीमी रहने से वातावरण में बहुत उमस बनी हुई थी। दोपहर में पूरे शहर में काली घटाएं घिरने से बारिश की उम्मीद की जाने लगी। इस बार मानसून ने लोगों को मायूस नहीं किया। स्टेशन रोड पर करीब आधा घंटे झमाझम बारिश हुई, जबकि कांठ रोड और दिल्ली रोड पर कुछ ही देर बरसने के बाद बंद हो गई। इससे थोड़ी देर के लिए उमस बढ़ गई थी। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी के अनुसार बारिश दो मिली मीटर हुई है। इससे अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 14 जुलाई को बादल छाए रहने के अलावा हल्की बारिश है। वहीं 15 से 18 जुलाई को आसमान में बादल बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें