फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवानगी से पहले बढ़ा दिया हजयात्रा का किराया-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हज कमेटी ने पंद्रह दिन बाद शुरू होने वाली हजयात्रा का किराया बढ़ा दिया है। ग्रीन श्रेणी के किराए में 7750 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 7150 रुपये की वृद्धि की गई है। अब ग्रीन श्रेणी का किराया बढ़कर 2,59,700 रुपये और अजीजिया का किराया 2,24,950 रुपये हो गया है। कुर्बानी की रकम में 360 रुपये का इजाफा किया गया था। वहीं बार-बार बढ़ोतरी से हजयात्रियों में नाराजगी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पांच महीने मिलने के बाद भी हज कमेटी ग्रीन श्रेणी के हजयात्रियों के लिए होटल का इंतजाम नहीं कर पाई। इसके बाद कुर्बानी की रकम 360 रुपये बढ़ाकर 8360 रुपये कर दी गई। अब जब हजयात्रियों की रवानगी का समय आया तो किराए में वृद्धि कर दी गई। हजयात्रियों पर ये वृद्धि भारी पड़ रही है। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हज कमेटी ने सऊदी हुकूमत का हवाला देकर हजयात्रा का किराया बढ़ा दिया है। ग्रीन श्रेणी के हजयात्रियों को 7750 रुपये और जमा करने होंगे। जबकि अजीजिया श्रेणी के हजयात्रियों को 7150 रुपये और खर्च करने होंगे। रवानगी से पहले हजयात्रियों को रकम जमा करनी होगी। इस वृद्धि का ग्रीन का किराया 2.60 लाख और अजीजिया का किराया 2.25 लाख के करीब पहुंच गया है।

मेट्रो और खेमों के बढ़ाए गए किराए से पड़ा असर
अमरोहा। हज कमेटी की माने तो सऊदी हुकूमत ने मेट्रो के किराए में वृद्धि की है। इसके अलावा टेंट सिटी में लगने वाले खेमों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ग्रीन और अजीजिया श्रेणी के किराए में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


एक नजर हजयात्रा के बढ़े किराए पर
ग्रीन कैटेगरी पहले-------बढ़ने के बाद
2,51,950 रुपये--------2,59,700 रुपये
अजीजिया कैटेगरी पहले---बढ़ने के बाद
2,17,800 रुपये--------2,24,950 रुपये

इस बार 22750 और 21450 रुपये का इजाफा
मुरादाबाद। हजयात्रा का किराया सऊदी हुकूमत रियाल से तय करती है। ऐसे में हर साल किराए में कुछ ना कुछ वृद्धि होती रहती है। इस बार हजयात्रा के किराए में दो बार की गई वृद्धि से ग्रीन श्रेणी में 22750 रुपये और अजीजिया श्रेणी के किराए में 21450 रुपये बढ़ गए हैं। पिछले साल ग्रीन का किराया 2,369,50 रुपये और अजीजिया का 2,03,500 रुपये था। लेकिन इस बार ये किराए बढ़कर 2,59,700 रुपये और 2,24,950 रुपये हो गए हैं।

पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की देखरेख में यात्रा
मुरादाबाद। इस बार हजयात्रा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की देखरेख में हो रही है। हजयात्रा को अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन कर दिया गया। जबकि इससे पहले हजयात्रा विदेश मंत्रालय की देखरेख में होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें