फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे गुट से नवेद और अवधेश लड़ेंगे चुनाव-City

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के चुनाव में निर्यातकों के दूसरे गुट ने नवेद उर रहमान और अवधेश अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले दूसरी तरफ से मुरादाबाद क्लब में हुई निर्यातकों की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल अजीम और सचिव पद के लिए सतपाल का नाम तय किया जा चुका है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर स्थित एक निर्यात फैक्ट्री में हुई नजम गुट के निर्यातकों की बैठक में जीएसटी, कस्टम, प्रदूषण व अन्य विभागों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के चुनाव पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि नजम गुट अब्दुल अजीम के सामने पूर्व अध्यक्ष नवेद उर रहमान को और सतपाल के सामने सचिव पद के लिए अवधेश अग्रवाल को चुनाव में खड़ा करेगा। पहले नवेद उर रहमान और सतपाल एक साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। दोनों चुनाव जीत भी गए थे। लेकिन अब्दुल अजीम पक्ष ने चुनावों में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए सब रजिस्ट्रार सोसायटीज से शिकायत कर दी थी। जिसके बाद एसडीएम ने कमेटी को भंग कर दिया था। एसडीएम के फैसले के खिलाफ तत्कालीन अध्यक्ष नवेद उर रहतान और सचिव सतपाल ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने भी एसडीएम के आदेश को सही मानते हुए दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए थे। निर्यातक नजमुल इस्लाम और अब्दुल अजीम पक्ष में अदावत है। अब्दुल अजीम को दूसरे पक्ष से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने के बाद नजम पक्ष ने गुरुवार को नवेद और अवधेश के नामों का एलान किया। बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, नजम, डा. हामिद, शरद बंसल, हेमंत जुनेजा, शाहनवाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें