फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर एक लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रेलवे में नौकरी लगवाने का झंासा दकर एक महिला ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। वारदात को खुद को महिला अधिवक्ता बताकर अंजाम दिया। नौकरी न लगने पर महिला ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सम्राट अशोक नगर निवासी मूलचंद्र गुप्ता की पत्नी नीलम ने बताया कि वह वर्ष 2012 में मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कचहरी गई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात बुद्ध बाजार निवासी नीता से हुई। आरोप है कि नीता ने खुद को अधिवक्ता बताया और उनसे दोस्ती कर ली। दोनों का घर पर आना जाना हो गया। आरोप है कि नीता ने रेलवे में अधिकारियों से जान पहचान बताकर नीलम के बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बदले में पांच लाख रुपये मांगे। एक लाख रुपये नीलम ने सौदा पक्का कर कचहरी में उसे एडवांस दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद नीता ने नौकरी नहीं लगवाई। नीलम ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें