दवाओं का ओवरडोज भी गठिया का कारण
- आईएमए की जीबीएम में गठिया और महिला कैंसर पर चर्चा
- आर्टेमिस हास्पिटल के डाक्टरों ने दी एडवांस टेक्निक की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
आईएमए भवन में शनिवार को आयोजित जीबीएम में गठिया और महिलाओं में होने वाले कैंसर पर चर्चा की गई। आर्टेमिस हास्पिटल गुरुग्राम से आए डाक्टरों ने गठिया और महिला कैंसर के इलाज में आई एडवांस तकनीक की जानकारी दी। कहा कि इंफेक्शन और दवाओें का ओवरडोज भी गठिया के कारण बनते हैं। महिलाओं को जागरूक कर कैंसर से बचाव हो किया जा सकता है।
आर्टेमिस हास्पिटल गुरुग्राम के गठिया रोग विशेषज्ञ डा. सुमित अग्रवाल ने बताया कि इंफेक्शन और दवाओं का ओवरडोज मरीजों के घातक साबित हो रहा है। ये गठिया के कारण बन रहे हैं। कैंसर की दवाओं का असर जोड़ों संबंधित बीमारी पर पड़ता है। गठिया की बीमारी बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई। अब दो साल के बच्चों को भी होना लगा है। बायोलोजी थेरेपी से इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। डा. राजा तिवारी ने महिलाओं में होेने वाले कैंसर के ट्रीटमेंट की अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी। बच्चेदानी के कैंसर की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आईएमए प्रेसीडेंट डा. सुधीर मिड्ढा, सेक्रेटरी डा. रवि गंगल, डा. राजेश सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. विजय अग्रवाल, डा. आदर्श अग्रवाल, डा. सीमा ड्ढिा, डा. रिचा गंगल, डा. मधुलिका बत्रा, डा. अनुराग खन्ना, डा. एनके बत्रा, डा. भगतराम, डा. वीपीएस लोचव, डा. गौरव कुमार, डा. सुदीप कौर, डा. जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।