फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से वेतन के इंतजार में 90 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के इस मुश्किल भरे दौर में दूसरे जनपद से स्थानांतरण होकर आए 90 शिक्षकों को तीन माह से वेतन का इंतजार है। बेसिक शिक्षा परिषद के पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाने की मांग की है। साथ ही तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर लेखाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

परस्पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत दूसरे जिले के 90 शिक्षकों की मार्च में मुरादाबाद में तैनाती हो गई थी। लेकिन इन शिक्षकों को स्कूल आवंटन नहीं हो पाया।
ऐसी स्थिति में शासन ने इन शिक्षकों को जिला मुख्यालय से वेतन बिल बनवाकर वेतन भुगतान के निर्देश दिए थे। मई में बीएसए योगेंद्र कुमार ने खंड शिक्षाधिकारी नगर को सभी शिक्षकों की पत्रावली लेखाधिकारी बेसिक के कार्यालय में उपलब्ध कराने और बिल पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

बीती 28 मई को ही सभी शिक्षकों की डिटेल लेखाधिकारी कार्यालय को भेज दी गई, लेकिन अभी तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया। वेतन के लिए शिक्षक तीन माह से लेखा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें