जिले में तीस और लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। स्वस्थ होने पर सोमवार को तीस मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि नौ नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं। इसमें अस्सी वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं जिले में एक्टिव केसों की संख्या 232 हो गई है।
सोमवार को आरटीपीसीआर की आई रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में हुई ट्रूनेट की जांच में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में सोमवार को 1600 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं स्वस्थ होने पर तीस मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 11305 हो गई है। इसमें से 10853 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि जिले में अभी भी 232 सक्रिय मरीज हैं।