मुरादाबाद में फंसे 850 प्रवासी मजदूरों ने अपने घर लौटने के लिए पंजीकरण कराया है जिन्हें उनके गृह जनपद तक भिजवाने के लिए पुलिस प्रशासन और रेलवे अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शनिवार दो डीएम रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने यहां की व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा रेलवे अफसरों संग मंथन किया। एक हजार प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण होने पर यहां से ट्रेन रवाना की जाएगी
अफसरों ने देखा कि श्रमिकों को कहां रोकना है। किस गेट से एंट्री रहेगी और ट्रेन को किस प्लेटफार्म पर खड़ा किया जाएगा। श्रमिकों के खाने की व्यवस्था क्या रहेगी।
एडीआरएम मान सिंह मीना ने बताया कि यहां से मजदूरों को बिहार भेजा जाएगा। जिला प्रशासन अगर ट्रेन की डिमांड करता है तो उपलब्ध कराई जाएगी। किस जनपद या प्रदेश में भेजी जाएगी। वहां से अनुमति लेनी होगी।