फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोकुलदास में स्नातक की 830 व दयानंद में 400 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में दाखिले की तिथि बढ़ाने के बावजूद दयानंद और गोकुलदास पीजी कॉलेज में 1230 सीटें खाली रह गईं। सबसे ज्यादा बीएस और बीएससी की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विवि से 372 महाविद्यालय संबद्ध है। स्नातक में अभी तक 70 से 80 हजार सीटों पर एडमिशन हुआ है। महाविद्यालयों में सीटों को भरने के लिए विवि ने ओपन एडमिशन का भी मौका दिया। इसके बावजूद महाविद्यालयों में बीएस और बीएससी की सीटें फुल नहीं हुईं।
गोकुलदास गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीएससी में 160 सीटों पर 84, बीकॉम में 60 सीटों पर 55 और बीए में 960 सीटों पर 210 छात्राओं ने एडमिशन कराया है। वहीं, दयानंद गर्ल्स पीजी कालेज में बीए की 560 सीटों पर 200, बीएससी बायो में 180 सीटों पर 120 छात्राओं का एडमिशन हुआ है। वहीं हिंदू कॉलेज में बीएससी मैथ में अभी भी करीब 650 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें