फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82.61 फीसदी ने दी लेखपाल की परीक्षा, दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वर्ष 2015 के सात वर्ष बाद रविवार को प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों मे उत्साह देखने को मिला। शहर में 33 केंद्रों पर 15,740 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 82.61 फीसदी यानी 13,004 ने परीक्षा दी जबकि 2,736 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सिर्फ एक पाली में परीक्षा होने के कारण केंद्र व्यवस्थापकों को भी बहुत अधिक प्रबंध नहीं करने पड़े।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधन और सुरक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निजी एजेंसी को दिया था। केंद्रों पर प्रवेश सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ। रूट डायवर्जन और अन्य परेशानियों को देखते हुए ज्यादातर अभ्यर्थी काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। दूर के जिलों से आने वाले अभ्यर्थी एक दिन पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे, वहां रात भर रुकने के बाद सुबह केंद्रों पर पहुंचे। लाइनपार स्थित एसडीएम इंटर कॉलेज और सिविल लाइंस के पीएमएस स्कूल में सॉल्वर पकड़े जाने के कारण थोड़ी अव्यवस्था हुई। अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में और सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा छूटने के बाद बोनी-एनी पब्लिक स्कूल में बैग वापस लेने को लेकर अभ्यर्थियों को बीच गरमा-गरमी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझा कर शांत कराया, इसके बाद किसी ने हरकत नहीं की। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि दो केंद्रों के अलावा सभी जगह परीक्षा निर्विध्न संपन्न हुई। सॉल्वर पकड़े जाने वाले केंद्रों पर भी अन्य परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं होने दी गई। एसटीएफ ने परीक्षा में बिना बाधा डाले अपना काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें