फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा खत्म होने के बाद रविवार शाम दिल्ली हाईवे पर अचानक बड़ी संख्या में वाहन आ गए, जिसकी वजह से जाम लग गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस जाम में न केवल सामान्य लोग बल्कि एंबुलेंस और पुलिस अधिकारियों की गाड़ी भी फंस गई।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस को भी लगाया गया। करीब आधे घंटे बाद जाम से लोगों को निजात मिली। जाम में दिल्ली रोड से कटघर की ओर ओर जाने वाले वाहन चालक फंसे हुए थे। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण दिल्ली हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा था लेकिन पुलिस ने मशक्कत कर चंद मिनटों में जाम खुलवा दिया था। एसपी ने बताया कि जाम को खत्म करवाने के लिए गांगन तिराहा से शहर के अंदर आने वाले वाहनों को भी कुछ देर के लिए रोका गया था, जाम खुलने के बाद वाहनों को दोबारा शहर के अंदर आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें