मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में चल रहे आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट कलक्ट्रेट कप में मंगलवार को दिल्ली की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। मुख्य अतिथि डीआरएम एके सिंघल, डॉ. अनुराग अग्रवाल रहे। सचिव विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कलक्ट्रेट एसोसिएशन की टीम दस विकेट पर 107 रन बना सकी। जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने 15वें ओवर में तीन विकेट खोकर 108 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अंकित डबास को चुना गया। अंकित ने छह छक्के और पांच चौकों की मदद से 72 रन बनाए। शिवांग कुमार ने पांच चौकों की मदद से 47 रन की पारी खेली। मिर्जा दानिश आलम ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। अशोक संधू ने 15 रन देकर तीन विकेट, सिद्धांत बंसल ने 19 रन देकर दो विकेट और विकास दीक्षित ने 26 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। इस दौरान सोहेल अल्वी, अरविंद कुमार वर्मा, गोपी किशन, राकेश चंद्र, नावेद सिद्दीकी गुलजार वाजिद रहे।