फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में थोड़े सुधार के बाद कूड़ा प्रबंधन पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में मुरादाबाद की रैंकिंग में थोड़े सुधार के बाद अफसर कूड़ा प्रबंधन दुरुस्त करने में जुटे हैं। नगर निगम के अफसरों ने इस कवायद को लेकर रणनीति भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में महानगर का देशभर के 425 शहरों में 195 रैंक जबकि प्रदेश में 64 शहरों में 22 वां स्थान आया है। पिछले सर्वेक्षण में हमारी रैंक 274 थी। महानगर की सर्वेक्षण में रैंक सुधारने के लिए कूड़ा प्रबंधन को ठीक करने पर अफसरों का फोकस है। दरअसल, चार सालों में स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा प्रबंधन प्लांट की वजह से पिछड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने कूड़ा प्रबंधन में 1250 में सिर्फ 77 अंक दिए थे।
यही वजह है कि नगर आयुक्त ने रामगंगा नदी के किनारे बने ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करके सौंदर्यीकरण की प्लानिंग की। शहर के चार एंट्री प्वाइंट का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। वहीं वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का ठेका लेने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी करके एक महीने में कूड़ा प्रबंधन के प्रोजेक्ट की प्रगति दिखाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डोर टु डोर कूड़ा प्रबंधन के प्रोजेक्ट में 50 गाड़ियां नई जोड़ी जा रही है। साथ ही शहर के सभी हिस्सों को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ने की तैयारी है। पिछले सर्वेक्षण में सामने आया कि लोगों को गीला और सूखा कूड़ा रखने के बारे में भी सही जानकारी नहीं थी। अब उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अभी बाजारों में डस्टबिन भी नहीं लग सके है। जल्द ही कूड़े दान भी बाजारों में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन



कूड़ा प्रबंधन को बेहतर स्थित में लेकर आएंगे। अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारी रैंक पहले से और बेहतर होगी। - संजय चौहान, नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें