मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन का गुरुवार से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। मुरादाबाद से सहारनपुर रेल मार्ग पर इस ये ट्रेन को दौड़ाने की तैयारी है। मुसाफिरों के भार के बराबर ट्रेन में रेत की बोरियां रखीं जाएंगी। इस ट्रेन का ट्रायल पूरा होने के बाद मिनी हाईस्पीड ट्रेन 18 को भी मुरादाबाद में ट्रायल किया जाएगा। ये ट्रेन चेन्नई से रवाना हो गई है। जल्द ही मुरादाबाद में पहुंच जाएगी।
ट्रेन 18 में अलग से इंजन नहीं होगा। ट्रेन के आगे और पीछे इंजन लगे हैं। एक इंजन में गड़बड़ी होने के बाद भी ट्रेन दौड़ती रहेगी। ये ट्रेन शताब्दी और राजधानी से भी तेज दोड़ेगी। डीआरएम अजय कुमार ने बताया कि मेमू ट्रेन का गुरुवार से ट्रायल शुरू हो रहा है। इस ट्रेन के ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ट्रेन के ट्रायल के बाद टी 18 का ट्रायल भी मुरादाबाद मंडल में किया जाएगा। इस ट्रेन को चेन्नई की कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है।