फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कालोनी के साठ घर जलभराव से घिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर के वार्ड तीन की बैंक कालोनी में जलभराव से सोमवार को 60 मकान घिर गए। परेशान लोगों ने नगर आयुक्त के आवास और कैंप आफिस पर नारेबाजी की। नगर आयुक्त ने तत्काल टीम भेजकर नाले की सफाई शुरू कराकर जल निकासी की व्यवस्था करानी शुरू कर दी है। हालांकि लगातार हो रही बारिश से सफाई का पूरा नहीं हो सका।
लगातार हो रही बारिश केचलते वार्ड तीन की बैंक कालोनी के 60 से ज्यादा मकानों के चारों ओर पानी भर गया। नाले की सफाई न होने से जल निकासी नहीं हो सकी। इससे कालोनी के रास्तों में पानी भर गया। कालोनी के लोग दो साल से कालोनी का नाला ठीक कराने और रास्तों को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अफसरों के ध्यान न देने से आक्रोशित लोग पार्षद द्रोपा देवी केनेतृत्व में नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय जा पहुंचे। इनको जानकारी मिली कि नगर आयुक्त शहर भ्रमण का जाने वाले हैं। इस पर वह आवास के दरवाजे पर जा पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर जा पहुंचे और इनसे मुलाकात की।
विज्ञापन

समस्या जानकर नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने जीएम जलकल एसपी श्रीवास्तव और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज गुप्ता को बुलावाया। उन्होंने 50 कर्मचारी लगाकर तत्काल नाले की सफाई कराने और दो पंप लगाकर पानी बाहर निकलवाने के आदेश दिए। दोपहर में टीम कालोनी में पहुृंची और नाले की सफाई शुरू कराई। रुक-रुककर होती रही बारिश के चलते सोमवार को नाले की सफाई पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

...
पार्षद द्रोपा देवी के साथ पहुंचे कालोनी केलोगों ने जलभराव की समस्या रखी थी। टीम को मौकेपर भेजकर काम शुरू करा दिया गया है। जेई को भेजकर कालोनी में नाले व सड़क का पूर्व आंकलन करने को कहा गया है। 20 से 25 लाख रुपये का कार्य स्वीकृत कर कालोनी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- अवनीश शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें