फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बसों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर शुक्रवार को शहर से निजी व रोडवेज की बसों का संचालन बंद कर दिया गया। दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ और बरेली जाने के लिए रोडवेज की बसें आजाद नगर से मिल रही हैं। शहर में शनिवार दोपहर बाद चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद शहर में केवल दो पहिया वाहन ही चल सकेंगे। मुरादाबाद डिपो से शुक्रवार दोपहर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। जबकि शुक्रवार देर रात पीतल नगरी डिपो से भी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब सोमवार तक आजाद नगर स्थित अस्थाई बस अड्डे से बसें मिलेंगी। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि शहर से रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। शनिवार को भीड़ ज्यादा होने पर हल्के वाहन भी बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें