फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की कमी बताकर नहीं रोक सकेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जल निगम की योजनाओं को अब बजट की कमी बताकर नहीं रोके जा सकेंगे। बुधवार को जल निगम के चेयरमैन जीबी पटनायक ने कड़े निर्देश जारी कर दिए। सीवर कार्य की लेटलतीफी से नाराज चेयरमैन ने कहा कि काम को इसी सप्ताह शुरू करना होगा। चेयरमैन के तेवरों को देख अफसरों ने आनन-फानन में सीवर शुरू करने का भरोसा दिया। इसके साथ ही चेयरमैन ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

महानगर में सीवर की योजना 2013 में शुरू की गई थी, जिसको 2015 में पूरा किया जाना था। जल निगम की कार्यदायी संस्था सीवर योजना को लगातार लेट करती रही और इसका बजट बढ़ता गया। सीवर शुरु करने के लिए अभी और समय की मांग की जा रही थी। इससे नाराज होकर चेयरमैन ने तत्काल सीवर शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। इसके चलते अफसरों ने तत्काल 80 हजार में से 500 कनेक्शन शुरू करने का भरोसा दिया। इसके साथ ही चेयरमैन ने सभी जिलों के जल निगम के अफसरों को आदेश जारी करने के निर्देश लखनऊ आफिस को दिए। उन्होंने कहा कि धनराशि की कमी का बहाना करके कोई काम नहीं रोका जा सकेगा। जल निगम को जिन कार्यों की 60 फीसदी धनराशि मिल गई है, उनको सौ फीसदी पूरा करके देना होगा। बाकी का बजट बाद में आवंटित करा दिया जाएगा। उन्होंने एलएंडटी द्वारा बनाई गई सड़कों की रिपोर्ट बनाकर भेजने के आदेश भी अफसरों को दिए। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल, जल निगम के चीफ इंजीनियर राजीव कुमार शर्मा, सीवर प्रोजेक्ट के पीओ महेंद्र कुमार गंगा मिशन के लखनऊ के चीफ इंजीनियर अजय रस्तौगी मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें