फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में चलचित्र ढाल पर अतिक्र्तमण पर चला पालिका का डंडा, आधा दर्जन खोकों को लिया कब्जे में, नोंक झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका की टीम ने नगर में अतिक्रमण पर डंडा चलाकर सड़क पर रखे करीब आधा दर्जन खोकों को कब्जे में ले लिया। अभियान से अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने रविवार दोपहर तीन बजे चलचित्र ढाल तिराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। तिराहे पर खड़े आधा दर्जन खोकों और ठेलों को कब्जे में ले लिया। अभियान से अफरा तफरी मच गई। लोग अपना सामान उठाकर इधर उधर भागने लगे। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। उनकी पुलिस और टीम से नोकझोंक भी हुई। जिस पर पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई पालिका के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के शासन के आदेश पर की जा रही है। टीम में राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राकेश हमराही आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें