बिलारी। नगर में शाहबाद रोड पर सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। शाहबाद रोड पर नगरपालिका कार्यालय के निकट दो बाइकों की आमने सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान खाबरी अव्वल गांव निवासी संजीव धर्मपुर कलां गांव निवासी मोहम्मद अली और असलम घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को घर भेज दिया गया।