कुंदरकी। गुरूवार की सुबह में अपने खेत पर घूमने को एक युवक का सिर हाईटेंशन लाइन के लटके तारों से टकरा गया जिसका तेज करेंट लगाने से वह झ़ुलस गया। पीड़ित को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पतल में भर्ती कराया गया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नगलिया मशकूला निवासी मनोज 21 वर्ष पुत्र होरी लाल अपने खेत से लौट रहा था तभी रास्ते में सोरन सिंह के ट्यवैल की ओर जाने वाले हाईटेंशन लाइन नीचे होने से मनोज का सिर करेंट प्रवाहित तारों से टकरा गया और झुलस कर गिर गया और बेहोश हो गया। विद्युत हादसे की सूचना मिलने पर दौड़कर ग्रामीण के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गई और आनन्न फानन्न में ही मुरादाबाद को इलाज के लिए ले गए जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विद्युत हादसे को ग्रामीणों में विद्युत अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश नजर आया क्योंकि विद्युत तार काफी नीचे है जिसको ठीक नहीं किया गया था। झुलसे मनोज के परिजनों ने एसडीएम बिलारी और मैनाठेर पुलिस को शिकायती पत्र देकर लापरवाही बरतने वाले विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।