फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन बंदी को नगरपालिका ने नगर में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शासन की सख्ती को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम को बिलारी नगर में पॉलिथीन पर रोक लगाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। याद रहे कि बीते मंगलवार को तहसील समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी के सामने बिलारी के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मिलकर मांग उठाई थी कि नगर में पॉलिथीन पर रोक का अभियान अभी कुछ समय बाद शुरू किया जाए। अभियान के पहले चरण में पालिका के सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने अन्य पालिका स्टाफ और पुलिस कर्मियों को साथ लेकर नगर में गांधीपार्क क्षेत्र में पॉलिथीन पर रोक संबंधी अभियान चलाया। इस दौरान अधिकतर फल विक्रेता और अन्य दुकानदार ऐसे मिले जिन पर पॉलिथीन नहीं थी। कई फल विक्रेताओं और अन्य फुटकर विक्रेताओं ने कार्रवाई के डर से पॉलिथीन को लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें