फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो काम मनुष्य कर सकता है वो रोबोट नहीं....

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर स्थित जेएलएम इंटर कालेज में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विषय औद्योगिक क्रांति-4 क्या हम तैयार है? का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने डिजिटलीकरण पर अपने विचार रखने हुए कहा कि डिजिटलीकरण जितना लाभदायक है उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी है। इसके अलावा रोबोट पर बोले हुए कहा कि रोबोट हम मनुष्यों की तरह तो काम कर सकते है लेकिन उनमें भावनात्मकता शून्य होती है इसलिए जो काम मनुष्य कर सकता है वो रोबोट नहीं कर सकता है। संगोष्ठी में औद्योगिक क्रांति पर कई ओर छात्र-छात्राओं ने अपनी बेवाक विचार रखे। राजकीय हाईस्कूल हुसैनपुर के छात्र फिरोज आलम का प्रथम स्थान और कुंदरकी इंटर कालेज की छात्रा आलिया वारसी को द्धितीय स्थान मिला जिनको सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में जेएलएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद इरफान, आरपी विद्या मंदिर स्यौडारा के शिक्षक दीपक कुमार शर्मा, शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कालेज बिलारी की शिक्षिका नाहिद कमर रहे। इस मौके पर प्रवक्ता अकबर अली, तसलीम खान, बबीता मेहरोत्रा, स्वदेश कुमारी, रितु सक्सैना, डा. यतेन्द्र सिंह, रितू सक्सैना, धर्मेन्द्र मोर्य, डा. पुष्पेन्द्र सिंह, वीर पाल सिंह, मौहम्मद रिजवान खान, संजू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें