फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात का पहाड़ा नहीं सुना सका बेसिक स्कूल का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। डिप्टी कलक्टर के निरीक्षण में बेसिक स्कूल का छात्र सात का पहाड़ा नहीं सुना सका। इस बीच विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता भी खराब मिली।
विज्ञापन

गुरुवार को डिप्टी कलक्टर ओमवीर सिंह ने विकासखंड के गांव युसुफपुर के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें कक्षा 04 का छात्र सात का पहाड़ा नहीं सुना सका। साथ ही बच्चों पर किताबें नहीं थीं। कई बच्चों पर ड्रेस भी नहीं थी। शैक्षणिक गुणवत्ता भी खराब मिली। आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचने पर सामने आया कि कुल 68 बच्चों में 12 मौजूद थे। इसके बाद गांव मिर्जापुर-नसरुल्लापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चे अंग्रेजी अनुवाद नहीं बना सके। गांव मैथरा-धर्मपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 08 के एक बच्चे पर तकिया की अंग्रेजी व विंडो की स्पेलिंग नहीं बताई गई। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें