बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में थांवला रोड स्थित एचएसए इंटर कालेज में आयोजित विशेष समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने छात्रों को किताबें बांटीं। एचएसए इंटर कालेज परिसर में अधिकारियों के निर्देश पर छात्रों को निशुल्क किताबें वितरण के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे जिविनि प्रदीप द्विवेदी, जेएलएम इंटर कालेज कुंदरकी के मोहम्मद इरफान, राजकीय इंटर कालेज नगलिया जट के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह सिरोही आदि पहुंचे। जिविनि ने कालेज के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को निशुल्क किताबें बांटीं। अध्यक्षता नवनीत अग्रवाल और संचालन निरंजन सिंह मौर्य ने किया। कार्यक्रम में अमित मोहन सक्सेना, फूल सिंह, मुकेश कुमार, नीरज सक्सेना,, सिराज हुसैन, जरीफ अहमद, जगजीत शर्मा, प्रेमसिंह, जगदीश राजन, मेघराज सिंह, तौफीक और अकरम आदि ने भी विचार रखे।