फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे और पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान कड़ी चौकसी रहेगी। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए कांवड़ यात्रा मार्गों पर जगह जगह पुलिस सादा वर्दी में तैनात रहेगी तो रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ को अलर्ट किया गया है। स्टेशनों पर कांवड़ियों के बैठने की व्यवस्था करनेे के साथ ही पुलों पर आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा मुरादाबाद रेल मंडल के चार स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इस बार रेलवे स्टेशनों पर सिविल पुलिस का बूथ लगाया जाएगा।
विज्ञापन

28 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसे लेकर पुलिस और रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने अधीनस्थों संग बैठक की। जिसमें उन्होंने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर चौकसी रहेगी। हरिद्वार, ज्वालापुर और रायपुर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा साफ सफाई और कांवड़ियों के बैठने की व्यवस्था की जाएं। वेटिंग रूम में साफ सफाई की जाए। स्टेशनों के फुट ओवर ब्रिज के दोनों तरफ आरपीएफ जवान तैनात रहेंगे। कांवड़ु को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर योजना बनाई जा रही है। हाईवे से लेकर मंदिरों तक कड़ी सुरक्षा रहेगी। सभी थानों के प्रभारी और क्षेत्राधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर पुराने मामले की जानकारी जुटाएं। कहीं कोई विवाद की आशंका है तो दोनों पक्षों को बैठाकर समय रहते उसका निस्तारण किया जाए। यूपी 100 को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें