ठाकुरद्वारा। हिंदू रक्षा सेना की बैठक में गांव गांव संगठन का विस्तार करने का आहवान कार्यकर्ताओं से किया गया। संगठन के नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सैना ने कार्यकर्ताओं से संगठन को ग्राम स्तर पर विस्तार करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर हिंदू रक्षा भर्ती अभियान चलाए। जिस पर 17 जुलाई से करनपुर से अलियाबाद तक इसके लिए एक रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिवा सक्सैना, आकाश दिवाकर, हिमांशु कुमार, अनुज वाल्मीकि, राजशेखर आदि मौजूद थे।