बिलारी। एसएसपी ने अपने निरीक्षण और भ्रमण कार्यक्रम के बाद स्थानीय कोतवाली परिसर में बिलारी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैैठक की। बैठक में पुलिस विभाग का उद्देश्य बताया और गणमान्य लोगों के सुझाव भी लिए।
एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने अपना भाषण शुरू करते ही बिलारी पुलिस और बिलारी जनता के आपस में बेहतर समन्वय के प्रयासों तथा यहां की सफाई व्यवस्था को सराहा। एसएसपी बोले कि पुलिस और पब्लिक में सीधा संवाद जरूरी है। वर्षों पहले की पुलिस और वर्तमान समय की पुलिस में काफी बदलाव हुआ है। जनता में परिवर्तन के साथ ही पुलिस में भी परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी और छेड़खानी समेत अन्य तरह के अपराधों पर काफी नियंत्रण हुआ है और शातिर अपराधियों पर काफी सख्ती बरती जा रही है। एसएसपी बोले कि अब महिलाएं स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित समझें। उन्होंने कहा कि समाज में पूरी तरह से भयमुक्त वातावरण होना चाहिए। एसएसपी ने 100 नम्बर डायल पुलिस सेवा को भी जनता के हितों की रक्षा में कारगर बताया।
बैठक में मंचासीन पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर सिंह, एसडीएम रामप्रकाश, कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां, बिलारी पालिकाध्यक्ष पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, बिलारी ब्लॉक प्रमुख अनोखे लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव व मंजूरानी चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष डा0 विजय शर्मा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, शरद चंद्र अग्रवाल, डा0 विश्वास शर्मा, निशा त्यागी आदि रहे। बैठक में मुन्ना श्रोती, आशीष पांडेय, जगतनारायन शर्मा, ऋषिपाल सिंह ऋषिपुरम, रानू चौधरी, चेतन चौधरी, दीपक यादव, केके गुप्ता, हाजी मोहम्मद उस्मान, हाजी अब्दुल वाजिद, नोमान जमाल, जीशान आलम उर्फ गुड्डू, ठाकुर कौशल सिंह, नरेश गुप्ता, बीना गुप्ता, राजीव कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, भवेश चौधरी, शमशाद अंसारी, चंदन डुडेजा, पुत्तन खां आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में आयोजक कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने सभी के प्रति आभार जताया।