फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स कम करने के लिए नगर आयुक्त से मिले निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्यातकों ने फैक्ट्रियों पर तीन गुना हाउस टैक्स लगाने का विरोध किया है। निर्यातकों के संगठन ‘यस’ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलकर कहा कि खाली पड़े फैक्ट्री भूखंडों पर भी निगम हाउस व वाटर टैक्स लगा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई और सड़क निर्माण की मांग भी ‘यस’ ने निगम आयुक्त के समक्ष उठाई है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त अवनीश शर्मा से मिल निर्यातकों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि वर्तमान टैक्स प्रणाली में सुधार होना चाहिए। निर्यातकों ने गृह व जल कर के बिल समय से नहीं मिलने शिकायत की। निर्यातकों ने पांच साल का अग्रिम टैक्स जमा करने की पेशकश भी की। दिल्ली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के नालों की सफाई नहीं होने और सड़कें जर्जर हालत में होने का मुद्दा भी निर्यातकों ने नगर आयुक्त के सामने उठाया। गंदगी की शिकायत करने पर नगर आयुक्त ने मिलकर सफाई अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। निर्यातकों ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही है। प्रतिनिधि मंडल में सतपाल, विनोद खन्ना, केवल खोसला, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अजीम, नीरज खन्ना, उदित, विशाल अग्रवाल, सौरभ, पुनीत आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें