ठाकुरद्वारा। सरकारी नलकूप पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर की गई। कोतवाली के गांव आलमगीरपुर निवासी यतेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 1979 में गांव में नलकूप स्थापित हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने नलकूप की भूमि पर मिट्टी का भराव कर अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और नलकूप को किसानों के लिए सूचारू कराने की मांग की गई है।