फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में पर्यावरण सुरक्षा और वृक्षारोपण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी स्थित श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें पर्यावरण सुरक्षा और पौधरोेपण पर जोर दिया गया। गोष्ठी में कालेज के छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के अलावा स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि और वन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने वन महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण अवश्य करें। वृक्षों से ही प्रदूषण दूर होकर पर्यावरण सुरक्षित रहता है और शुद्ध हवा मिलती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष औषधि प्रदाता वैद्य के रूप में विभिन्न बीमारियां दूर करने का काम करते हैं। गोष्ठी में वन विभाग के नजाकत हुसैन, सुनील सक्सेना, पप्पू माली आदि ने भी विचार रखे। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में ही कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के कालेज के छात्रों के बीच एक निबंध प्रतियोगिता भी हुई। निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें