फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के सामने झलक सकता है उपेक्षा का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपेक्षा का दर्द झलक सकता है। पदाधिकारी लंबे समय से अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते रहे हैं। चुनावी साल में पदाधिकारी अपनी परेशानी मुख्यमंत्री के सामने उठाकर सम्मान बनाने के लिए जनता से जुड़े कामों को कराने के लिए महत्व दिलाने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता का मोबाइल तक एडीएम ने रिसीव नहीं किया था। इस मामले को विधायक ने लखनऊ तक उठाया था, उसके बाद एडीएम सिटी का ट्रांसफर हो सका। भाजपा के महानगर अध्यक्ष कई विभागों के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। वह नगर निगम, समाज कल्याण और तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत कर चुके हैं। उनकी शिकायत के आधार पर ही विवाह योजना का भ्रष्टाचार खुला है, जिसमें दो लेखपाल पर कार्रवाई की गई है। अभी समाज कल्याण विभाग के कई अधिकारी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। भाजपा पदाधिकारियों का दर्द है कि अधिकारी उनकी काल तक रिसीव नहीं करते हैं, जबकि सपा-बसपा कार्यकर्ताओं के मोबाइल धड़ल्ले से रिसीव हो रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को देने के लिए ज्ञापन तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें