12 तक होंगे प्रवेश
अमरोहा। जगदीश सरन हिंदूू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय में संचालित बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीएससी गृह विज्ञान और बीएससी बायोटेक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज कराया मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। प्राचार्य डॉ. सुधांश कुमार शर्मा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है। वे पंजीकरण कराकर इसकी हार्ड कापी संबंधित काउंटर पर समय से जमा करा दें।