फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायत पर मुख्य कल्याण निरीक्षक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरबी के दौरे का असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) के सामने लगे डीआरएम दफ्तर में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बिना पैसे लिए वेलफेयर विभाग में काम नहीं होने की शिकायत की गाज मुख्य कल्याण निरीक्षक (सीडब्ल्यूआई) पर गिरी है। सोमवार को सीडब्ल्यूआई को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से डीआरएम दफ्तर के बाबुओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी मुरादाबाद दौरे पर आए थे। सीआरबी ने गार्ड लॉबी और सीआईटी आफिस का निरीक्षण किया था। इस दौरान गार्ड लॉबी में लोको पायलट अजीत कुमार यादव सहित दूसरे लोको पायलट और गार्ड ने डीआरएम आफिस के वेलफेयर विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इन लोगों का कहना था कि बिना पैसे लिए बाबू कोई काम नहीं करते हैं। जिसपर सीआरबी ने सोमवार तक शिकायत की जांच कर ब्योरा मांगा था। इस मामले में मुख्य कल्याण निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की लापरवाही उजागर हुई। जिस पर सीनियर डीपीओ मोनिका सिंह ने सीडब्ल्यूआई को निलंबित कर दिया है। एडीआरएम संजीव मिश्र ने बताया कि सीआरबी के सामने कुछ लोको पायलट और गार्ड ने वेलफेयर विभाग की शिकायत की थी। इस मामले में सीडब्ल्यूआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें