फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: इस रफ्तार से 18 पार वालों का नौ महीने में होगा बेड़ा पार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वेकसिन लगवाने के लिए लगी लाइन - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही चढ़ाव के बाद उतार पर है, लेकिन टीकाकरण की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। जिले में 10 से 31 मई तक 22 दिनों में 18 पार वाले 81391 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। औसतन एक दिन में 3699 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि जिले में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग की संख्या 1087366 है। ऐसे में इस रफ्तार से 18 पार वालों का बेड़ा पार होने में 271 दिन यानी नौ महीने का वक्त लग जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दस मई से टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में 45 पार वाले बीमार और 60 पार वाले बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। जो अभी भी जारी है। 45 पार वालों की बीमारी की पाबंदी भी हटा ली गई है। वहीं तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जनगणना 2011 के मुताबिक जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की संख्या 1087366 है, जो तीसरे चरण में टीकाकरण के हकदार बनेंगे। वहीं 10 से 31 मई तक 22 दिनों में 18 पार वाले 81391 लोगों को टीका लग चुका है। इस हिसाब से औसतन हर दिन 3699 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा, जबकि इस आयु वर्ग के 1005975 लोगों का अभी टीकाकरण होना बाकी है। ऐसे में इस रफ्तार से 18 पार वालों का टीकाकरण होने में नौ महीने (271 दिन) लग जाएंगे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। टीकाकरण के लिए सत्रों की संख्या बढ़ा रहा है।
18 पार वाले टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। सत्र निर्धारित हैं, इसके हिसाब से ही टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से टीकाकरण के सत्र लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सत्र बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
जून के पांच दिनों में 21069 लोगों का टीकाकरण
मुरादाबाद। 18 पार वालों का टीकाकरण अभी जारी है। जून में टीकाकरण की रफ्तार में कुछ तेजी आई है। जून के पांच दिनों में 21069 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें