फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 वेंटीलेटर, 263 आईसीयू बेड, सब फुल...कहां जाएं मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना को लेकर देश और प्रदेश में मचे हाहाकार के बीच मुरादाबाद में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। तेजी से फैल रहे संक्रमण के आगे कोविड के इंतजाम कम पड़ने लगे हैं। शहर के अस्पतालों में लगे अस्सी वेंटीलेटर और 263 आईसीयू बेड सब फुल हैं। संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जिला अस्पताल के एल टू अस्पताल (एमसीएच विंग) समेत बारह अस्पतालों में 80 वेंटीलेटर, 263 आईसीयू बेड और 682 कोविड डेडिकेटेड बेड हैं। जहां संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाता है। दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने पर वेंटीलेटर और आईसीयू बेड फुल हो गए हैं। संक्रमित मरीजों को वेंटीलेटर और आईसीयू की सुविधा ढूंढे नहीं मिल रही है। मरीजों की तादात के आगे इंतजाम कम पड़ गए। संक्रमित मरीज इस अस्पताल उस अस्पताल चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें न तो वेंटीलेटर की सुविधा मिल रही है और न ही आईसीयू में बेड। अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें