फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ साल से 80 शिक्षकों को 50.54 लाख के भुगतान का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग 80 शिक्षक पिछले आठ वर्ष से अपने एरियर बिलों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बजट के अभाव और विभागीय लापरवाही की वजह से करीब 50.54 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से जिले के करीब 80 शिक्षकों का बोनस वर्ष, डीए एरियर, पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण और अवशेष वेतन का एरियर, मकान किराया भत्ता आदि के एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिलाध्यक्ष अचल त्यागी ने कहा कि वर्ष 2017 से 17 राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों का एरियर बिल है। कुछ इंटर कॉलेजों के शिक्षकों का डीए भी कालातीत हो गया। जिले के करीब 80 शिक्षकों के लगभग 225 बिलों का 50.50 लाख रुपये का भुगतान शेष है। उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षकों के 2017 से विभिन्न एरियर बिल बजट के अभाव में तथा विभागीय लापरवाही से कालातीत हो गए। इसके संबंध में कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर से प्रकरण वित्त नियंत्रक प्रयागराज को प्रेषित किए गए परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ मुरादाबाद के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर वर्ष 2017 से लंबित एरियर बिलों के भुगतान की मांग की। अचल त्यागी ने कहा कि शिक्षक विधायक द्वारा शिक्षा निदेशक से वार्ता कर मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अनुमेष चौहान, विकास कांत गुप्ता तथा जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें