फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी-बारिश में 80 बिजली पोल टूटे, 20 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बुधवार आधी रात को आई आंधी से बिलारी के देहात इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बिलारी और सहसपुर विद्युत उपखंड में आने वाले उपकेंद्राें की विद्युत लाइनों के करीब 80 विद्युत पोल टूट गए और 20 ट्रांसफार्मर गिरकर खराब हो गए। विद्युत पोल और तार टूटने से देहात के फीडरों की अधिकतर लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया।
विज्ञापन

बुधवार रात ग्यारह बजे आई आंधी-बारिश से बिलारी के देहात इलाके की जर्जर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं व पोल टूट गए। बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि उनके उपकेंद्र क्षेत्र में 40 विद्युत पोल टूट गए और 12 विद्युत ट्रांसफार्मर आंधी के दौरान विद्युत पोल से गिर गए। जरगांव और मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र की लाइनों के बीस विद्युत पोल टूट गए।
सहसपुर विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि सहसपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में आंधी में 12 पोल टूट गए और चार विद्युत ट्रांसफार्मर विद्युत पोल से नीचे गिर गए। सहसपुर विद्युत उपखंड में आने वाले सफीलपुर और स्योंडारा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित विद्युत लाइनों में अलग-अलग स्थानों पर 15 विद्युत पोल टूट गए और पांच विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत पोल टूटने और लाइनों के तार टूटने की वजह से देहात इलाके के लगभग सभी फीडरों में ब्रेकडाउन हो गया। विद्युत कर्मियों को टूटे विद्युत पोल और टूटे विद्युत तार ठीक करने में बृहस्पतिवार का पूरा दिन लग गया। ऐसी स्थिति में किसी फीडर पर लगातार 12 घंटे तक तो किसी फीडर पर लगातार 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ विद्युत बिलारी से विद्युत लाइनें ठीक होने की प्रगति के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें