फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से 80 बीघा में गेंहूं की फसल राख

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से चिगांरी गिरने के कारण भैंसिया गांव के खेतों में लगी आग। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी भैंसिया गांव के किसानों के लिए घातक बन गई। चिंगारी से गांव में तकरीबन 80 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की तैयार फसल राख हो गई। इससे गांव के 10 से अधिक किसानों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी तब खेतों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के भैंसिया गाव के खेतों में यह हाईटेंशन लाइन दलपतपुर से आ रही है। दोपहर तकरीबन 12.30 बजे लाइन में अचानक चिंगारी उठने लगीं। जब चिंगारी खेतों मे खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी तो उसने आग का विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो आग काफी फैल चुकी थी। पड़ोसी गांव गोट के लोग भी आग बुझाने के लिए मशक्कत करने लगे। सूचना पर रामपुर दोराहा पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सबने मिलकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग बहुत नुकसान कर चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी गांव गोट के सीमावर्ती खेत गीले थे। इसलिए वहां तक आग नहीं फैली, अन्यथा वहां भी काफी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दो घंटे बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी वहां पहुंची। लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। इस आग से हाजी अशरफ, रमेश, फिरासत, बब्बन, सतवीर समेत कई किसानों की फसल को नुकसान होने का दावा किया गया है। किसान नसीम अहमद का कहना है कि ज्यादातर खेतों में कटाई चल रही थी। दोपहर में सब खाना खाने गए थे उस समय तार से चिंगारी निकलकर खेतों में गिर गई, जिससे आग लग गई।
मौके पर लाइनमैन को भेजा गया था, उन्होंने बताया है कि तार कहीं से टूटा नहीं है। हो सकता है कोई किसान खेत में धूम्रपान कर रहा हो इससे आग लगी हो। हालांकि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- संजीव कुमार रवि, एसडीओ दलपतपुर
भैंसिया गांव में हाईटेंशन लाइन के कारण आग लगने की कोई सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संबंधित किसानों की ओर से तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कटघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें