मुरादाबाद। जिले में डॉक्टर और इंजीनियर समेत आठ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में ताजपुर क्षेत्र की आशा वर्कर और ठाकुरद्वारा क्षेत्र की बीसीपीएम (ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर) शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 61 हो गई है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात इंजीनियर को कुछ दिनों से बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। कोविड की जांच कराई तो इंजीनियर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांधीनगर निवासी डॉक्टर को भी बुखार की शिकायत थी। जांच में डॉक्टर संक्रमित पाए गए। इसके अलावा रामगंगा विहार फेज दो निवासी वृद्ध महिला, आशियाना फेज दो निवासी महिला, कांशीराम नगर निवासी बुजुर्ग और शिव विहार कॉलोनी निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।