फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पैसेंजर निरस्त, चार एक्सप्रेस बदले हुए समय पर चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे हापुड़ से आलमनगर के बीच सोमवार को चार घंटे का मेगा ब्लॉक रखेगा। मंडल की चार एक्सप्रेस बदले हुए समय से चलेंगी। चार पैसेंजर को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हापुड़ से मुरादाबाद सेक्शन, मुरादाबाद से बरेली सेक्शन, बरेली से शाहजहांपुर सेक्शन और शाहजहांपुर से आलमनगर सेक्शन पर पटरी बदलने और ओएचई लाइनों को दुरुस्त करने के काम कराए जाएंगे। बड़े रेलखंड पर होने वाली मरम्मत का असर यह होगा कि ट्रेन से सफर करने वालों का सोमवार को यात्रा सुहाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन


ये ट्रेन रहेंगी आंशिक निरस्त
55302/55301 काठगोदाम-मुरादाबाद पैंसेजर रामपुर से मुरादाबाद के बीच निरस्त रहेगी। 55045/55046 सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा से शाहजहांपुर के बीच निरस्त रहेगी। 55308 रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर पीपलसाना से मुरादाबाद के बीच निरस्त रहेगी। 55311 मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर पीपलसाना से मुरादाबाद के बीच निरस्त रहेगी।

चार एक्सप्रेस, पैसेंजर चलेंगी बदले समय से
14258 नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11:35 की जगह 12 बजे चलाई जाएगी। 54056 दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर अपने नियत समय 10 बजे के स्थान पर 12 बजे से चलाई जाएगी। 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस अपने नियत समय 10:55 बजे के बजाए 12:55 बजे चलाई जाएगी। 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 16:05 के स्थान पर 17:35 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन


दुर्गियाना एक्सप्रेस को 90 मिनट खड़ा रखेंगे
12358 अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस को ब्लॉक के चलते रास्ते में 90 मिनट के लिए खड़ा रखा जाएगा। गजरौला से मुरादाबाद पैसेंजर 54394 को बीच रास्ते में 60 मिनट खड़ा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें