फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर खरीदारी को उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अक्षय तृतीया का त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके कारण साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बावजूद बाजारों में रौनक छाई रही। हालांकि दिन में कड़ी धूप होने के चलते थोड़ी देर के लिए सुस्ती आई, लेकिन शाम में फिर से खरीदारों में उत्साह बढ़ गया। ग्राहकों के रुझान को देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। बड़े-बड़े शोरूम रात दो बजे तक खिले रहे।
विज्ञापन

सर्राफ रचित प्रकाश ने बताया अक्षय तृतीया का त्योहार उम्मीद से बहुत बढ़िया रहा है। चार बजे के बाद ग्राहकों का आना शुरू हुआ था। ग्राहकों में मंगल सूत्र, टॉप्स, डायमंड के सामान, सोने का दीपक के प्रति अधिक रुझान था। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज पर ऑफर दिया गया। मंडी समिति सर्राफा कमेटी के मंत्री नितिन रस्तोगी ने बताया कि लोगों ने अक्षय तृतीया पर जमकर जेवर खरीदा है। सहालग का मौसम होने की वजह से खूब बिक्री हुई है। पायल, चूड़ी, हीरे के जेवर सब बिके हैं। धनतेरस की तरह रौनक रही है। मंगलवार होने के बावजूद प्रशासन के सहयोग से बाजार खुला। लोगों ने इसका पूरा लुत्फ उठाया। पुराना सर्राफा बाजार रात करीब नौ बजे तक खुला रहा।
दोपहिया वाहन शोरूम प्रबंधक सीमा शुक्ला ने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की आमद शुरू हो गई थी। खरीदने के अलावा वाहन देखने वाले भी अच्छी तादात में आए हैं। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक गाड़ियां बिकी हैं। उनके शोरूम पर 71 गाड़ियों की बिक्री हुई। ज्यादातर गाड़ी शादी में देने के लिए खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें