फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दलों के निशाने पर भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारत एवं पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालतों में ‘भाजपा का बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम आयोजन से भाजपा को विपक्षी दलों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है। विपक्षी दलों ने कहा कि भाजपा को देश, सेना और लोगों की सुरक्षा से कोई लेनादेना नहीं है। पुलवामा जैसे आतंकी हमले पर भी भाजपा राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। विंग कमांडर के पाकिस्तान सेना के हिरासत में लेने पर पूरा देश जहां उसकी सलामती की दुआएं मांग रहा था वहीं भाजपा अपना बूथ मजबूर करने जैसे कार्यक्रम में लगी थी। इससे भाजपा की असली देशभक्ति सामने आई है।
- अघोषित युद्ध जैसे हालात में भाजपा की राजनीति जायज नहीं है। अभी वक्त देश, सेना और लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचने का है। देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। पूरा देश विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल देश वापसी की दुआएं कर रहा है। ऐसे में भाजपा अपना बूथ मजबूत करने में जुटी है। भाजपा ने जता दिया कि वोटों की राजनीति से बढ़कर उसके लिए कुछ नहीं है। - राजीव सिंघल, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन

- देश की जनता को अपने सैनिक पर गर्व है। सैनिक जान की कुर्बानी देकर देश की रक्षा कर रहे हैं। पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत के दिन भी प्रधानमंत्री राजनीतिक कार्यक्रमों एवं शूटिंग पर व्यस्त थे। प्रधानमंत्री को देश, जनता और सैनिकों की फिक्र नहीं है। विंग कमांडर की जान खतरे में है, इसके बावजूद भाजपा चुनावी एजेंडे पर काम कर रही है। - डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन

- देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर पाकिस्तान सेना की हिरासत में है। इसके बाद भी भाजपा को कोई चिंता नहीं है। भाजपा एक तरफ लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है, खुद उसे कोई फर्क नहीं पड़ा है। प्रधानमंत्री को ऐसे वक्त में देश की सुरक्षा पर मंथन करने की जरूरत थी, न कि पार्टी के कार्यक्रम करने की। - गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें