फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी में धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार की अपराहन कुंदरकी नगर में फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जन भर से अधिक सुसज्जित धार्मिक झांकियां शामिल थी वहीं डीजे से निकल रही धार्मिक गीतों की धुनों पर युवा थिरकते चल रहे थे।
विज्ञापन

कुंदरकी के प्राचीन शिव मंदिर से फूलडोल शोभायात्रा शुरू हुई जोकि नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में ही होते हुए हाईवे और बस स्टैंड पहुंची। नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई ढकिया जुम्मा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित फूलडोल स्थल पर पहुंची। यहां पर भजन और आरती होने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ और बाद में शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में फूलडोल की झांकी, राधा-कृष्ण, बाल स्वरूप श्रीकृष्ण, माखन खाते श्रीकृष्ण, राम-सीता और लक्ष्मण, हनुमान, विष्णु-लक्ष्मी, शंकर-पार्वती, वासुदेव, देवकी आदि धार्मिक झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण और शंकर-पार्वती के स्वरूप कलाकारों का नृत्य देखने को लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
शोभायात्रा में डीजे और बैंड बाजे से निकल रही धार्मिक गीतों की धुनों पर युवा और बच्चें झूमते चल रहे थे। झांकियां की साजसज्जा में शिव कुमार वर्मा ने अह्म भूमिका निभाई। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह, भाजपा के जिला मंत्री डा. राकेश चौहान, हिजामं के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, रमन भूषण, अनिल सक्सेना, राजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन

समेत काफी संख्या में काफी लोग रहे।

सुरक्षा को तैनात रहा कई थानों का पुलिस फोर्स
कुंदरकी। नगर क्षेत्र में निकली वार्षिक फूलडोल शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस फोर्स चौकन्ना नजर आया। कुंदरकी में ही मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे से शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती और यहां तक कुछ देर के लिए वन वे रूट कर दिया गया था। देर शाम को शोभायात्रा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। उधर शोभायात्रा के दौरान एसएचओ कुंदरकी संजय कुमार धीर, चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार के अलावा सर्किल के दूसरे थानों से आया भारी पुलिस फोर्स मुस्तेहद रहा वहीं महिला सिपाही भी ड्यूटी को अंजाम देती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें